{"_id":"62586850e78591138573da61","slug":"mall-bhada-firozabad-news-agr530298836","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बढ़ जाएगा माल भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बढ़ जाएगा माल भाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बढ़ जाएगा माल भाड़ा
ट्रांसपोर्ट्स ने की घोषणा, पांच से सात रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पेट्रोल-डीजल, टोल टैक्स, बीमा की राशि में वृद्धि के बाद अब ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालकों ने शुक्रवार से माल भाड़ा पांच रुपये से सात रुपये प्रतिकिलोमीटर बढ़ा दिया है। इससे कांच एवं चूड़ी कारोबारियों पर भी अतिरिक्त खर्च का दबाव बढे़गा।
ट्रांसपोर्ट कंपनियों के संचालकों की मानें तो नई दरें शुक्रवार से लागू मानी जाएंगी। शिवांगी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक राजीव कुमार शर्मा के अनुसार, भारी वाहन चालक व स्वामी काफी लंबे समय से माल भाड़ा बढ़ाने को दबाव बना रहे थे। जब तक संभव हुआ माल भाड़ा में संभावित वृद्धि को टालने की कोशिश की गई। अब माल भाड़ा बढाना जरूरी हो गया है। अमेरिकन ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक सुखदेव सिंह बोले, डीजल-पेट्रोल के अलावा इंजन ऑयल, व्हीकल एसेसरीज, टोल टैक्स आदि सभी चीजों की कीमतों में इजाफा हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये फिलहाल प्रति किलोमीटर पांच से सात रुपये की वृद्धि का निर्णय लिया।