फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Makar Sankranti

मकर संक्रांति का उल्लास, जगह - जगह खिचड़ी का वितरण 1

Thu, 14 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर पतंग उडाओ प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित प्रतिभागी और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मकर संक्रांति के मौके पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने बर्तन, कपड़े आदि दान किए। मां राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, गोपाल आश्रम, बड़े हनुमान मंदिर, उसायनी स्थित श्रीमाता वैष्णो देवी मंदिर पर भी खिचड़ी वितरण किया गया। भारतीय बौद्ध संघ इकाई के तत्वाधान में सरोजनी नायडू जूनियर हाई स्कूल में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अमित माहौर ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि भगवानदास शंखवार ने मकर संक्राति के महत्व पर प्रकाश डाला। रामनगर स्थित हॉस्पिटल वाली गली में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा महानगर द्वारा सुभाष तिराहा पर खिचड़ी वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू ने मकर संक्रांति के बारे में बताया।
विज्ञापन

ओम ग्लास में किया गया सूर्य नमस्कार
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग गुरु मंगेश त्रिवेदी के निर्देशन में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन ओम ग्लास क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम संयोजक, अंजना गुप्ता, अंकित वर्मा, विकास पालीवाल, विवेक प्रजापति आदि मौजूद रहे। कश्यप निषाद सभा द्वारा जलेसर रोड इंद्रपुरी में गरीब व असहाय लोगों को कंबल व खिचड़ी वितरण किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया खिचड़ी वितरण
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के घर संसार स्थित कार्यालय पर खिचड़ी वितरण किया गया। मनोज पटेल, दुष्यंत कुमार धनगर, प्रशांत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, चंद्र प्रकाश सलमान, विपिन चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन रोटी बैंक ने किया खिचड़ी वितरण
इंडियन रोटी बैंक द्वारा छारबाग स्थित भोलेनाथ की बगीची पर खिचड़ी वितरण किया गया। राकेेश बंसल नवरंग, एससी अग्रवाल, डॉ. शिवकांत, डॉ. नीरज जैन, विकास सिंह, राधव झिंदल रहे। राष्ट्रीय युवा वाहिनी गो प्रकोष्ठ की टीम ने हिमांयूपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदेश शर्मा के आवास पर खिचड़ी वितरण की।
बजरंग दल ने किया खिचड़ी भोग का आयोजन
मक्खनपुर। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा नगला मवासी में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने की। आदित्य उपाध्याय, कृष्णकांत शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, अनार सिंह कुशवाहा, मुकेश राठौर, देवेंद्र बघेल, ब्रजेश शर्मा रहे।

एका में हुआ खिचड़ी वितरण
एका। एका स्थित शिवाजीनगर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। अभिषेक शर्मा, आशु शर्मा, अमन बघेल, अजीत बघेल, अशोक उपाध्याय, करन सिंह, शैलेद्र सिंह चौहान, रिंकू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed