{"_id":"d074de245a6c049082654167f670ee69","slug":"major-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्र है तबाही बच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्र है तबाही बच गई
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबा बाईपास मार्ग स्थित ककरऊ कोठी चौराहा से चंद कदमों की दूरी पर
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। मथुरा से एलपीजी लेेकर बनारस जा
रहा टैंकर चालक आगे जा रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में संतुलन खो
बैठा और टैंकर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा कर बंबा में जा घुसा। इससे
आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को
निकलवाने के बजाय मौका मुआयना कर वहां से लौट आई। हादसे के बाद शहरी
क्षेत्र के पांच विद्युत सब स्टेशनों की सप्लाई भी बाधित हो गई।
जनपद महाराज गंज के सनौली निवासी परवेज मथुरा से एलपीजी से भरा टैंकर लेकर बनारस जा रहा था। परवेज की माने तो दोपहर करीब एक बजे उसने बंबा चौराहा को पास किया था। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टैंकर के आगे आकर अचानक ब्रेक लिए। चालक को बचाने के प्रयास में टैंकर मार्ग किनारे खडे़ हाईटेंशन लाइन से टकराया और बंबा की बाउंड्री को तोड़ता हुआ उसमें जा घुसा। गनीमत रही टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ।
सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी देकर चली गई। इसके बाद पांच विद्युत सब स्टेशनों की सप्लाई बंद कर दी गई। हादसे होने से पूर्व मौके पर न तो फायर विभाग की गाड़ी को बुलाया गया और न ही हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों को रोका गया। जबकि घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर आबादी है। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर बनी दुकानें भी बंद हो गईं।
पांच विद्युत सब स्टेशनों की सप्लाई बंद
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए विद्युत पोल और तारों के कारण विद्युत सब स्टेशन नगला सौंठ, जेल, पुरुषोत्तम बिहार, औद्योगिक क्षेत्र और लालऊ गांव के विद्युत सब स्टेशनों की सप्लाई बंद कर दी गई। कर्मचारी और अधिकारी तारों को ठीक करने में जुटे रहे।
दहशत के बीच हुई दोपहर से शाम
लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि गैस लीक होने के साथ ही आग पकड़ गई तो गंभीर हादसा होने से कोई नहीं बचा सकता। काफी देर तक न तो दमकल विभाग के अफसर पहुंचे और नहीं गेल के अधिकारी।
टैंकर वाली खबर के साथ
तीन बिजलीघराें की सप्लाई रहेगी वाधित
एसडीओ आरके पुष्कर ने बताया है कि नए बाईपास पर ट्रक द्वारा विद्युत पोल तोड़ दिए गए हैं। शनिवार सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे नई लाइन बनाने, डबल सर्किट पोल बनाने का कार्य कराया जाएगा, शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया, यूपीएसआईडीसी और लालऊ बिजलीघर की सप्लाई अपराह्न तीन बजे तक बाधित रहेगी।
थाना प्रभारी बोले चला गया टैंकर
थाना उत्तर प्रभारी शाम चार बजे बता रहे थे टैंकर क्रेन ने सीधा कर दिया और टैंकर गंतव्य को चला गया है। जबकि टैंकर शाम छह बजे तक बंबा में ही फंसा था। थाना उत्तर क्षेत्र में टैंकर पलटा था और उस क्षेत्र के जिम्मेदार थाना प्रभारी को यह जानकारी नहीं थी कि टैंकर फंसा है या निकल गया।
इस तरह चला घटनाक्रम
दोपहर 01 बजे गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1.10 बजे लोग मौके पर पहुंचे, यातायात बाधित।
1.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, मौका मुआयना किया।
1.40 बजे विद्युत विभाग के अधिकारियों की सूचना दी।
2.30 बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
3.00 बजे विद्युत पोल और तारों को ठीक करने का काम शुरू किया गया।
4.00 बजे दो पोल लगाने के साथ ही एंगल कस दिए गए, तीसरे की तैयारी थी।
नहीं मिली थी कोई सूचना
फायर स्टेशन प्रभारी आरके चौरसिया का कहना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना उनके पास नहीं थी।
रात को काम रोका, सुबह निकाला जाएगा टैंकर
एलपीजी ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन साउथ एक्सटेंशन पार्ट टू नई दिल्ली के नरेंद्र सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि गनीमत है कि गैस लीक नहीं हो रही है। रात होने के कारण काम रोक दिया है। दिल्ली से टीम मौके पर रवाना हो गई है। सुबह क्रेन की मदद से टैंकर को निकाला जाएगा।