फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   majdoor

अलीगढ़ से बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों को छोड़ गया ट्रक चालक

Sun, 21 Jun 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
majdoor
जसराना में ट्रक चालक द्वारा छोड़ने पर पैदल ही सफर तय करते प्रवासी मजदूर - फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। अलीगढ़ क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों को बिहार ले जा रहा एक ट्रक चालक पटीकरा के पास होटल पर छोड़कर चला गया। प्रवासी मजदूरों ने महिलाओं एवं बच्चों के साथ पैदल शिकोहाबाद की ओर का सफर तय किया। बिहार के रहने वाले कुछ लोग अलीगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर कार्य करते हैं। भट्ठे पर कार्य न होने के कारण मालिक ने उन्हें घर जाने के लिए बोल दिया और एक ट्रक में बैठा दिया। रविवार सुबह पटीकरा के पास चालक ने ट्रक को एक ढाबे पर रोक लिया और कुछ देर में जाने की बात कहकर सभी मजदूरों को उतार दिया।
विज्ञापन

कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चालक ट्रक लेकर रफूचक्कर हो गया। प्रवासी मजदूरों ने मौके पर खडे़ अन्य ट्रक चालकों से शिकोहाबाद तक पहुंचाने की गुहार लगाई लेकिन सभी ने मना कर दिया। बाद में मजबूरी में प्रवासी मजदूरों को पैदल ही शिकोहाबाद की ओर का सफर बच्चों एवं महिलाओं के साथ तय करना पड़ा। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा प्रवासी मजदूरों को ट्रक चालक द्वारा छोड़कर जाने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed