फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maharishi Valmiki procession taken out with great fanfare in Jasrana

Firozabad News: जसराना में धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Tue, 27 Oct 2026 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 Oct 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki procession taken out with great fanfare in Jasrana
- नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को जसराना में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ वाल्मीकि मोहल्ले से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। शोभायात्रा के वापस वाल्मीकि मोहल्ले पहुंचने पर इसका समापन हुआ। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दिनेश लोधी, मुनेंद्र चौहान, त्रिलोकीनाथ शर्मा, मुकेश कुमार, अजय अध्यक्ष, सफाई नायक किशोर कुमार और अर्जुन वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed