फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maharishi Valmiki as derived from the grand procession

भव्य रूप से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

Tue, 27 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki as derived from the grand procession
फीरोजाबाद। रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि जयंती नगर में धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रमुख पार्कों में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हवन यज्ञ एवं प्रसाद का वितरण किया गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कवि महर्षि वाल्मीकि की भव्यता के साथ शोभायात्रा को निकाला गया। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झांकी शामिल थीं। यात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा से सिनेमा चौराहा, संत तिराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा होते हुए नगर निगम की ओर बढ़ रही थी। बैंडबाजों की धुनों पर अनुयायी थिरकते नजर आए। इस दौरान अध्यक्ष रामनाथ आजाद, अशोक वाल्मीकि, योगेश सरन, चंदन वाल्मीकि, दुर्गाप्रसाद वाल्मीकि, दिनेशदास पचौरी व जयबाबू वाल्मीकि आदि शामिल थे। अनुयायियों द्वारा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ हवन यज्ञ करने के बाद प्रसाद का वितरण किया। भारतीय वाल्मीकि समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रिंस राय के नेतृत्व में मायापुरी में वाल्मीकि प्रतिमा स्थापना के साथ प्रसाद बांटा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज जब शिक्षित नहीं होगा तब तक विकास नहीं होगा। इस दौरान प्रवीन कुमार, सुभाषचंद्र वाल्मीकि, सुमित, मुन्नी देवी, नन्नोदेवी, ज्योति राय, बंटी वाल्मीकि, पंकज के साथ अन्य लोग मौजूद थे। एसएनएम जिला चिकित्सालय में वाल्मीकि समाज की शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष सुधीर राही, नगर विधायक मनीष असीजा, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष नुरूल हुदा लाला राइन, सुनील पाराशर, अशोक कुमार मंत्री, कमल किशोर, अमित कुमार, रवींद्र कुमार, सूरजभान राही, रमेश चंद्र, ज्ञानचंद्र, मुन्नेश कुमार, बबलू, कन्हैया मौजूद थे। महर्षि वाल्मीकि प्राकट्योत्सव के मौके पर नगर निगम प्रांगण स्थित प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पूर्व सभासद पप्पू वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, दिनेश वाल्मीकि, अमित अनार्य वाल्मीकि, भोला, अनिल, सोन, विक्की, रवींद्र, विजय, कमल सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed