{"_id":"5e1772d28ebc3e87a6341b83","slug":"mahant-se-thugi-firozabad-news-agr4240106164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े हनुमान मंदिर के महंत हुए ठगी का शिकार आशीर्वाद देने के बहाने ले गया सोने की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े हनुमान मंदिर के महंत हुए ठगी का शिकार आशीर्वाद देने के बहाने ले गया सोने की अंगूठी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर स्थित शहर के बड़े हनुमान मंदिर के महंत से रास्ते में ठगी हो गई। बाइक पर आए युवक ने आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें रोका था। वह घर पहुंचे तो अंगुली से सोने की अंगूठी गायब थी। उन्होंने परिजनों को यह जानकारी दी तो हैरान रह गए।
थाना रसूलपुर के मोहल्ला चौबान फाटक निवासी शहर के प्रमुख बड़े हनुमान मंदिर के महंत पंडित जगजीवन राम मिश्र इंदौजी महाराज पुत्र बनवारीलाल गुरुवार को दोपहर 12:25 बजे स्कूटी पर मंदिर से घर की ओर जा रहे थे। हनुमान रोड स्थित राजेंद्र विश्राम ग्रह के पास ही पहुंचे थे कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें रोक लिया। उसने पैर छूकर आशीर्वाद लिया इसके बाद बाइक पर आया युवक भी उनके पास आ गया।
उसने आशीर्वाद देने के लिए कहा था। वह घर पहुंचे तो देखा कि अंगुली से दो सोने की अंगूठी गायब थीं। उन्हें आशंका है कि युवकों में से ही किसी ने उनके हाथ से अंगूठी गायब कर दी। लोगों को जानकारी हुई तो कई लोग उनके पास पहुंच गए। फिलहाल उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि कोई महंत की अंगूठी उतरवाकर ले गया है। घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है।