{"_id":"6a737eeb4285c1e3370ff3ed","slug":"magistrate-obtains-records-from-etawah-sog-crime-scene-reconstruction-to-follow-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181383-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मजिस्ट्रेट ने इटावा एसओजी से लिए अभिलेख, अब होगा सीन री-क्रिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मजिस्ट्रेट ने इटावा एसओजी से लिए अभिलेख, अब होगा सीन री-क्रिएशन
Wed, 05 Aug 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगला कनही में इटावा एसओजी और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है। नामित मजिस्ट्रेट एसडीएम शिकोहाबाद के यहां इटावा एसओजी ने मुठभेड़ से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत किए हैं। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस के बयान दर्ज किए हैं।
इटावा में चिकित्सक के साथ लूट की घटना में वांछित चल रहे दो बदमाशों अंकित उर्फ सीटू तथा सुमित के साथ इटावा एसओजी की मुठभेड़ गत 17 जुलाई को शिकोहाबाद के गांव नगला कनही में हुई थी। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे, जबकि एसओजी इटावा के दो जवान पुष्पेंद्र चौधरी तथा डेविड चौहान को गोली लगी थी। मुठभेड़ की जांच के लिए एसडीएम शिकोहाबाद को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया था। वहीं क्राइम ब्रांच फिरोजाबाद की टीम भी मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर रही है। बुधवार को एसडीएम शिकोहाबाद राजेश कुमार शुक्ला ने इटावा एसओजी की टीम से मुठभेड़ से संबंधित अभिलेख प्राप्त किए हैं। जिनका अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद घटनास्थल पर जाकर पूरे घटनाक्रम की ग्रामीणों से भी जानकारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर क्राइम ब्रांच फिरोजाबाद की टीम ने शिकोहाबाद पुलिस के इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इंस्पेक्टर के बयान पूर्व में ही क्राइम ब्रांच दर्ज कर चुकी है। इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच होने के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों एवं शासन को भेजी जाएगी। इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि पुलिसकर्मियों के बयान क्राइम ब्रांच की टीम ने दर्ज कर लिए हैं।
इटावा एसओजी ने कुछ अभिलेख प्रस्तुत किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। साथ ही मौका मुआयना किया जाएगा। अभी फिलहाल इटावा एसओजी से पूछताछ की गई है।
राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम, शिकोहाबाद