फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Madrassa Committee conducts marriage of 11 poor girls

मदरसा कमेटी ने 11 गरीब कन्याओं का कराया निकाह

Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Madrassa Committee conducts marriage of 11 poor girls
सामूहिक निकाह कराया गया।
हाजीपुरा स्थित मदरसा जामियातुल इस्लामियां अहसानुल बनात (आगाशाह) द्वारा 19वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 11 गरीब कन्याओं को निकाह कराया गया। निकाह के बाद दोनों पक्षों के 50-50 लोगों के भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई।  
विज्ञापन

आगाशाह मस्जिद के करीब स्थित मदरसा प्रांगण में मुस्लिम कन्याओं का निकाह कारी निसार साहब ने पढ़ाकर रस्म अदा कराई। कमेटी अध्यक्ष हाजी अल्ली ने कहा मदरसा कमेटी गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने में मदद करती है। हाजी इकबाल ने कहा कि गरीबों की मदद करना नेक इंसान का काम है। मासूम अक्सानूर ने सभी कन्याओं को गिफ्ट भेंट किया। निकाह के बाद कन्याओं की विदाई के समय घरेलू प्रयोग के सामान सभी 11 कन्याओं के परिवारीजनों को प्रदान किया। इस दौरान हाजी जावेद, अशफाक खान, माजिद सादा वाले, साजिद, हाजी अंसारी, इश्तियाक अंसारी, इसरार राइन, यूनुस अंसारी, मुहम्मद अली, आजम मैनेजर, आजाद भाई, वकील हाजी, खालिद, यामीन, नौशाद कुरैशी, मुमताज, बुंदू कुरैशी, शमीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed