फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   LPG tanker overturned on the highway due to spring breakage in Araon

Firozabad News: अरांव में कमानी टूटने से हाईवे पर पलटा एलपीजी टैंकर

Mon, 09 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
LPG tanker overturned on the highway due to spring breakage in Araon
भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद - फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। अरांव थाना क्षेत्र के भारौल बाईपास पर सोमवार रात को मथुरा से बुलंदशहर जा रहा एलपीजी गैस से भरा एक कैप्सूल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

टैंकर मथुरा से एलपीजी गैस लेकर बुलंदशहर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भारौल बाईपास के पास पहुंचा, अचानक टैंकर की कमानी टूट गई। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अरांव पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर के घायल चालक और परिचालक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बारीकी से जांच की, जिसमें पुष्टि हुई कि टैंकर की बॉडी को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है और गैस रिसाव नहीं हो रहा है। खतरे की आशंका न होने पर क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया और उसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed