फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lover killed his girlfriend when she became pregnant In Firozabad his friend made video

UP: प्रेमी ने गला घोटा... फिर चाकू से गोदा; दोस्त ने बनाया लाइव वीडियो, दो महीने पहले ही पति को छोड़ भागी थी

Sat, 22 Jun 2024 01:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 01:06 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि उसने पहले प्रेमिका का गला घोटा। इसके बाद चाकू से गोदा। दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। दोस्त लाइव वीडियो बना रहा थे। 120 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुला हत्याकांड का राज।

विज्ञापन
lover killed his girlfriend when she became pregnant In Firozabad his friend made video
crime a - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या उसके प्रेमी ने गला घोटने के बाद चाकू से वार करके की थी। दोस्त ने वीडियो बनाई थी। पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त को एटा रोड से गिरफ्तार किया। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि गर्भवती होने पर बच्चे को जन्म देने की जिद करने पर उसने हत्या की।

विज्ञापन


घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के फ्रेट कॉरिडोर के पास की है। यहां झाड़ियों में 12 जून की सुबह अज्ञात युवती का शव मिला था। गला रेतकर कर हत्या की गई थी। पास ही एक बोरी मिली थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन टीमें गठित की। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि करीब 120 सीसीटीवी खंगाले थे। फुटेज में युवती के साथ दो युवक दिखे थे। 

विज्ञापन

पहचान करके एटा से दोनों युवकों अभिषेक ठाकुर निवासी जलूखेड़ा थाना सकरौली एटा (हाल पता निवासी विरजू का किराए का मकान मोहल्ला शोभा नगर थाना एत्माद्दौला आगरा) और दीपक चौधरी निवासी एटा रोड, राधा नगर कॉलोनी, टूंडला को गिरफ्तार किया गया। युवती की पहचान गुलफ्शा निवासी एत्मादपुर आगरा के रूप में हुई।
 

पहले से थी दोस्ती, शादी के बाद इंस्टाग्राम ने मिलाया

हत्यारोपी अभिषेक ठाकुर ने पुलिस को बताया कि गुलफ्शा से उसकी दोस्ती पहले से थी। जब वह 17 साल का था। 2021 में वह उसके साथ चला गया था। कुछ दिन साथ रहकर लौट गई थी। गुलफ्शा की शादी ग्वालियर में हो गई। वह उसे भूल गया था। फरवरी 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए फिर मुलाकात हो गई। वह ग्वालियर जाने लगा।
 
विज्ञापन

घुमाने के बहाने टूंडला लाकर की हत्या

हत्यारोपी ने बताया कि वह ग्वालियर बार-बार जाने से परेशान था। 20 अप्रैल 2024 को गुलफ्शा ग्वालियर से भाग आई। आगरा कैंट से उसे रामबाग में किराए का कमरा लेकर रखा। वहां गर्भवती हो गई। बच्चे को जन्म देने की जिद पर अड़ गई। कहा कि गर्भपात करवाया तो जेल भिजवा देगी। 
 

इससे रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। उसे आगरा में ही मारने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। तब हत्या में दोस्त दीपक को भी शामिल कर लिया। 11 जून को घुमाने के बहाने टूंडला ले आया, नुमाइश देखी। उसके बाद लाइनपार में ले जाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed