फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lover died after falling from window who had come to meet his girlfriend in Firozabad

UP: आधी रात बेटी के कमरे में हो रही थी हलचल, घरवाले पहुंचे तो प्रेमी संग ऐसी हालत में देख खो बैठै आपा; और फिर

Fri, 03 Nov 2023 04:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 04:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में आधी रात बेटी के कमरे में हलचल हो रही थी। घरवाले पहुंचे तो प्रेमी संग ऐसी हालत में देख आपा खो बैठै। और फिर खिड़की से कूदने से प्रेमी की मौत हो गई।  

विज्ञापन
lover died after falling from window who had come to meet his girlfriend in Firozabad
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। खबर पाकर पहुंचे परिजन ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती के आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के दिगनेर निवासी आकाश कुशवाह (22) प्रेम संबंध थे। मंगलवार को युवती ने फोन करके प्रेमी आकाश को घर पर मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका के मिलने पर आकाश उसके घर पहुंच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: सीएमओ ऑफिस की बड़ी लापरवाही, नर्सिंग छात्रावास के पास सिलेंडर से गैस रिसाव; आधा दर्जन छात्राएं बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

आधी रात वह प्रेमिका के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों कमरे में बंद हो गए। घरवालों को शंका हुई तो वह बेटी के कमरे में पहुंच गए। इस दौरान दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। घरवालों को सामने देख प्रेमी के होश उड़ गए। उसे कुछ नहीं सूझा। इस पर उसने भागने के लिए खिड़की से छलांग लगा दी। 

इसके बाद नीचे सड़क पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। खबर पाकर परिजन रोतो बिलखते पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: त्योहारों पर टिकट के लिए मारामारी, क्लोन और स्पेशल ट्रेनों के बाद भी सीट मिलना मुश्किल; कोटे पर दलाल हावी
 

आकाश के पिता रामप्रकाश ने बच्चू सिंह हलवाई, उसके पुत्र, प्रेमिका, प्रेमिका के पिता व उसके भाई के विरुद्ध तहरीर दी। तबरीर में कहा कि आकाश को षड़यंत्र के तहत बच्चू सिंह हलवाई व प्रेमिका ने बुलाया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि आकाश पिछले पांच साल से उसके रिश्तेदार बच्चू सिंह के यहां हलवाई का काम कर रहा था। इसी बीच पास में ही रहने वाली एक युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को हो गई। इसी के चलते छह महीने पहले आकाश को काम से हटा दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: रेल हेरिटेज पार्क की अड़चन बना बिजली कनेक्शन, महाराजा स्पेशल ट्रेन जैसी सुविधाओं के साथ बनकर है तैयार
 

इसके बाद परिजन ने आकाश की शादी तय कर दी। वहीं, प्रेमिका के परिजन ने भी उसकी शादी तय कर दी। दोनों की शादियां 23 नवंबर 2023 को होनी थी। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे से मिलना चाहते थे। प्रेमिका ने फोन करके आकाश को बुलाया था। मिलने आए आकाश की खिड़की से गिरने से मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed