फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Love Triangle Turns Deadly: Wife Lover Kill Husband Behead Body and Dump Head in Borewell

UP: पति का गला काटा, बोरवेल में फेंका सिर...पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश; पुलिस जुटा रही मजबूत साक्ष्य

Tue, 20 Jan 2026 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 04:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हुए सौरभ हत्याकांड में कत्ल की आरोपी पत्नी और प्रेमी व उसके सहयोगी के खिलाफ पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। सौरभ जादौन के धड़ और कटे हुए सिर का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Love Triangle Turns Deadly: Wife Lover Kill Husband Behead Body and Dump Head in Borewell
प्रीति और जिस बोरवेल में फेंका गया सिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम जाखई में 9 जनवरी को हुए सनसनीखेज सौरभ जादौन हत्याकांड में पुलिस मजबूत चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की दिशा में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


सौरभ जादौन के धड़ और कटे हुए सिर का डीएनए परीक्षण कराया जा रहा है, सैंपल आगरा एफएसएल भेजा गया है। अब पुलिस एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके मिलते ही जल्द ही पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी। इस जघन्य हत्याकांड को सौरभ की पत्नी प्रीति ने अपने प्रेमी सूरज और उसके एक साथी सलमान के साथ मिलकर अंजाम दिया था। तीनों आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन


 

सौरभ (26) मूलरूप से गादुरी, निधौली कलां, एटा का रहने वाला था। चार साल से वह थाना उत्तर के लक्ष्मी नगर में अपने बड़े भाई मिथुन के परिवार के साथ अपने पत्नी प्रीति और तीन साल के बेटे आदित्य को लेकर रह रहा था। सौरभ की हत्या के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया कि मृतक सौरभ की पत्नी और अभियुक्त सूरज कुशवाह निवासी जाखई, नारखी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग (अवैध संबंध) चल रहा था। 

 

सौरभ इन संबंधों के बीच में बाधक बन रहा था, जिसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और प्रेमी ने खौफनाक साजिश रची। सलमान निवासी जाखई, नारखी को सूरज और प्रीति ने 50 हजार रुपये के लालच में हत्या की वारदात में शामिल किया। 9 जनवरी की शाम को सौरभ को हत्या की साजिश के तहत ही सूरज ने फोन कर जाखई गांव में बुलाया। जाखई के पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह के खेत में ट्यूबवेल की कोठरी के पास सौरभ को सूरज और उसके साथी सलमान ने शराब पिलाई थी। इसके बाद मफलर से गला कसकर हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद सलमान और सूरज ने कोठरी में शव खींचने के बाद बड़े चाकू से गला काटा था। साक्ष्य मिटाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर बोरवेल (बोरिंग) में फेंक दिया गया। बाइक और मोबाइल को सूरज और सलमान ने कोटला रोड पर झाड़ियों में छुपाया था। शव को नग्न करने के पीछे का उद्देश्य यह रहा कि कोई कपड़ों के आधार पर भी सौरभ की शिनाख्त न कर सके। इंस्पेक्टर राकेश गिरी ने बताया कि एफएसएल आगरा को जल्द ही रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है, जिससे की मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed