फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Vishwakarma procession taken out with fanfare

धूमधाम से निकाली भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा

Sun, 18 Sep 2016 01:08 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 18 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma procession taken out with fanfare
धूमधाम से निकाली भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा - फोटो : Amar Ujala
एक दर्जन झांकियां, काली अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र, मार्ग में जगह-जगह स्वागत
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा एवं कोकिल कवि विद्यापीठ की शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन झांकियां, काली अखाड़ा, ऊंट, घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा का शुभांरभ मुख्य अतिथि लटूरी सिंह शर्मा ने श्री राधाकृष्ण मंदिर से हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा, कोटला रोड होते हुए बंबा चौराहा स्थित हंस वाटिका पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। मार्ग में भगवान विश्वकर्मा की जगह-जगह आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भीकम पाल ओझा, सुरेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन किया। अध्यक्ष महेशचंद्र ऐलानी ने बाहर से आए अतिथियों का स्वागत किया। संचालन रामप्रकाश झा ने किया। शोभायात्रा में महेशचंद्र झा, हरि केशव, सत्यप्रकाश, राजेश कुमार, दिनेश प्रधान, शिवचरन, अनिल कुमार, अरुण कुमार, रामशंकर, सत्यप्रकाश, नरेंद्र झा, उमाशंकर झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा जयंती पर हुआ हवन-पूजन, प्रसाद वितरण
विश्वकर्मा जयंती पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी विभाग, बिजली विभाग और विभिन्न विभागों के इंजीनियरों ने हवन यज्ञ आयोजित किए। भगवान विश्वकर्मा का हवन पूजन कर आरती उतारी गई। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय पर एक्सईएन श्रीराज के निर्देशन में हवन यज्ञ आयोजित किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दीं गईं। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया।  मयंक यादव, महेंद्र सिंह, ऋषभ, सुरेंद्र सिंह, विकास गुप्ता, अरुण कुमार, छोटेलाल, राहुल शर्मा, अजय, वसीम अमन आदि शामिल रहे। जलकल विभाग में नगर आयुक्त रामऔतार रमन की अध्यक्षता में हवन पूजन किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, जीएम जलकल जवाहर राम, लेखाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक लेखाधिकारी, सहायक अभियंता रमाशंकर राम, अजय राम, सहायक अभियंता एमए हक, अवर अभियंता पीके सिंह, संजय सिंघल, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और देहात बिजलीघरों पर भी हवन पूजन किया गया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बिजलीघर पर एसडीओ आरके पुष्पकर, यशपाल सिंह, एसएसओ, लाइन और संविदा कर्मचारी मौजूद रहे। मोहम्मदाबाद बिजलीघर पर एसडीओ, अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत, लाइन और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के निकट स्थित स्टोर पर भी एक्सईएन की उपस्थित में हवन पूजन हुआ। टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना, पैंढ़त, उड़ेसर, एका, रिजावली, हजरतपुर बिजलीघर पर भी हवन पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed