फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Neminath's Moksha Kalyanak Mahotsav celebrated in Jain temples.

Firozabad News: जैन मंदिरों में मनाया गया भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Mon, 20 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lord Neminath's Moksha Kalyanak Mahotsav celebrated in Jain temples.
 छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाते श्रद्धालु।  - फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
फिरोजाबाद। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर सोमवार को जिलेभर के जैन मंदिरों में भव्य धार्मिक आयोजन हुए और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। खैरगढ़ स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजमल में मुनि इंद्र नंदी महाराज ससंघ एवं आर्यिका विशुद्धमति माताजी ससंघ के सानिध्य में भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसका नगर भ्रमण के दौरान इंद्राणियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद पंडाल में भगवान का प्रक्षालन, विधान, पूजा-अर्चना और निर्वाण कांड का पाठ कर विधि-विधान से निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान छोटा गिरनार पर पंचकल्याणक आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी गई और आर्यिका विशुद्धमति माता जी के 57वें जन्म दिवस पर पूजा-अर्चना कर मंगल कामनाएं की गईं। इस अवसर पर एटा, अवागढ़, फरिहा, जलेसर, बरहन, फिरोजाबाद और टूंडला से आए श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
विज्ञापन


उधर, छदामीलाल जैन मंदिर में आचार्य निर्भय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। आचार्य श्री ने गिरनार तीर्थ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इतिहास व संस्कृति को सुरक्षित रखने तथा तीर्थ क्षेत्रों पर मर्यादा बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने जैन दर्शन के अनुसार भगवान नेमिनाथ, भगवान कृष्ण और पांडवों के संबंधों का भी उल्लेख किया। इस मौके पर दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष विनोद और चातुर्मास समिति अध्यक्ष निमेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसी क्रम में सदर बाजार स्थित अट्टावाला जैन मंदिर में भी लड्डू महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां पीत वस्त्रधारी पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक व शांति धारा कर नित्य नियम पूजन किया। इसके बाद जयकारों के साथ सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र के प्रतीक 22-22 किलो के तीन बड़े लड्डू तीनों वेदियों पर चढ़ाए गए। संयोजक कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि यह पर्व गिरनार पर्वत से भगवान नेमिनाथ के मोक्ष जाने की खुशी में मनाया जाता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजय जैन, राजेंद्र, कुलदीप मित्तल, राकेश जैन, संजीव जैन विक्की, अरविंद जैन, विकास जैन एडवोकेट और संजय जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed