{"_id":"c0235e45438ae9e9f97ca5d53ed3a9ce","slug":"lord-jagannath-rath-yatra-out-of-fanfare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
नगर में भगवान श्री जगन्नाथ महाराज की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। बैंडबाजों की भक्ति संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम करीब चार बजे मां राज राजेश्वरी कैलादेवी भवन पर पहुंचकर समाप्त हुई।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकलने वाली रथयात्रा का शुभारंभ प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, युवा उद्यमी अभिषेक मित्तल चंचल एवं नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान जगन्नाथ के मुख्य डोले की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। हरी झंडी मिलने के साथ ही रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु जुट गए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालु भक्ति संगीत की धुनों पर थिरक रहे थे। रथयात्रा सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई। जो सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड बर्फखाना चौराहा, शिवाजी रोड, डाकखाना चौराहा, मोहल्ला दुली चौराहा, हनुमान रोड होते हुए मां राज राजेश्वरी कैलादेवी मां के भवन पर पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। रथयात्रा के समापन पर प्रसाद का वितरण किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से राममूर्ति अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, रामप्रकाश, रमेशचंद्र अग्रवाल, पप्पू शर्मा आदि सहित काफी संख्या में महिलाएं, युवतियां शामिल थीं।
डांडिया रहा आकर्षण का केंद्र
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुजरात के कलाकारों की ओर से किया जा रहा डांडिया हर किसी को लुभा रहा था वहीं राजस्थान के कलाकारों के द्वारा ढोलक की थाप पर किया गया नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। समूचे शोभायात्रा मार्ग पर इन कलाकारों की हर किसी ने सराहना की।