फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loot of one crore rupees

एक करोड़ की चोरी का खुलासा, पर माल नदारद

Mon, 10 Jun 2013 02:10 PM IST
फीरोजाबाद ब्यूरो
फीरोजाबाद ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
loot of one crore rupees

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद पुलिस ने मधुवन एंक्लेव में शहर के प्रमुख रेता व्यापारी के आवास से हुई करीब एक करोड़ की चोरी के खुलासे का दावा किया है। शातिर चोर असलाह सहित पकडे़ हैं लेकिन चोरी का माल बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


एसपी ने कहा है कि रिमांड पर लेकर इनसे माल बरामदगी की जाएगी। चोरी किए जेवरात की बिक्री फीरोजाबाद एवं एटा के जलेसर कसबा में किया जाना स्वीकारा है।
 
एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने बताया थानाध्यक्ष रसूलपुर श्रीप्रकाश यादव को रात्रि गश्त के दौरान नया रसूलपुर निवासी सुरेशचंद्र ने फोन किया कि कुछ बदमाश डकैती के उद्देश्य से मकान में घुस आए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मय फोर्स के पहुंचे और सभी को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार कर लिया। इनसे पांच तमंचे 315 बोर, 14 कारतूस, छह छुरियों के साथ दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इनमें से राजपाल, हरीशा ,संजू व सत्यप्रकाश ने 14 मई को ज्ञान प्रकाश अग्रवाल के मकान में एक करोड़ की चोरी करना स्वीकारा है। चुराया माल एटा एवं फीरोजाबाद के सुनारों को बेचा है। अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर माल की बरामदगी की जाएगी।


हीरे को कांच समझ नाली में फेंका
एसपी डा. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि चोरों ने हीरे को कांच समझकर उसे सुनार को बिक्री करने से पूर्व तोड़कर एक पालीथिन में बांधकर नाले में फेंक दिया था। उन्होंने कहा चोरों को सौ तोला सोना बेचने पर 35 तोला तथा एक किलोग्राम चांदी पर 400 ग्राम चांदी का पैसा ही दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed