फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loot,jwelery

मुठभेड़ में सराफ को लूटने का आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot,jwelery
मुठभेड़ में सराफ को लूटने का आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- लूटे गए आभूषण व नकदी भी पुलिस ने की बरामद, गांव बैंदी के समीप हुआ सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गांव बैंदी के समीप सोमवार सुबह करीब चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसकी निशानदेही पर उसके दो साथियों को पुलिस ने दबिश देकर पकड़े। इन तीनों ने ही 13 अप्रैल की रात करीब आठ बजे टाट वाले बाबा मंदिर के समीप सराफ को गोली मारकर लूटा था।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 13 अप्रैल को उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टाट वाले बाबा मंदिर के समीप बाइक सवार चार बदमाश मोहल्ला तिलक नगर निवासी महेश वर्मा को गोली मारकर 20 हजार नकदी और 30 हजार रुपये के आभूषण लूट ले गए थे। पीड़ित के साले राजू वर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैंदी गांव के समीप बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश अनुराग उर्फ अन्नू निवासी महावीर नगर थाना दक्षिण घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। अनुराग की निशानदेही पर आदेश व जयप्रताप उर्फ मिवू निवासी कपावली थाना नारखी को उनके घर दबिश देकर पकड़ लिया गया। वहीं फरार बदमाश आशीष जाटव निवासी बरामई थाना मटसेना की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चोरी की बाइक से दिया था लूट को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने लूट के दौरान जिस बाइक का प्रयोग किया था वह चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर, लूट के दौरान प्रयोग की गई दो बाइक, चार नाक की बाली पीली धातु, दो कान की बाली पीली धातु, चार जोड़ी पायल सफेद धातु व 2250 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी लूटने के इरादे से सराफ को बदमाशों ने मारी थी गोली
भीड़ एकत्रित होने पर नहीं हो सके थे इरादे में कामयाब, डिकी में रखी थी 1.50 लाख नकदी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सराफ महेश को लूटने के लिए बदमाश घटना के दिन (13 अप्रैल) से चार दिन पहले से रेकी कर रहे थे। बदमाशों की इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि महेश डिकी में रुपये रखकर ले जाते हैं। ऐसे में बदमाशों का मूल मकसद स्कूटी लूटना था। हालांकि लूट का विरोध करने और आसपास के लोगों के जुटने के कारण बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सके।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि जिस दिन बदमाशों ने सराफ महेश को लूटा था। उस दिन महेश की स्कूटी में करीब एक लाख 50 हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने महेश का दुकान से ही पीछा कर रहे थे। चोरी की दो बाइक पर चार बदमाश थे। एक बाइक पर आशीष तिवारी बरामई थाना मटसेना था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अनुराग, आदेश और जयप्रकाश एक साथ एक बाइक से भागे और आशीष अकेला ही बाइक से भागा था। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस ने बदमाशों की पहचान की थी। पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी को चार टीमों का गठन किया था। जिसमें कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे, कोतवाल रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा और एसओजी टीम प्रभारी रवि को लगाया गया था। पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा एसएसपी ने की है।
12 बोर की पिस्टल से मारी थी ज्वैलर्स को गोली
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने ज्वैलर्स को 12 बोर की पिस्टल से गोली मारी थी। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए फरार बदमाश पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा। पकड़े गए बदमाश शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ नारखी, उत्तर, टूंडला और नगला सिंघी के साथ अन्य थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं।

पूर्व में भी जेल जा चुका है अनुराग
पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना अनुराग और आशीष हैं। अनुराग पूर्व में भी सुनार के साथ लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद भी वह अपराध करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed