फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   loot

कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्री को लूटा

Tue, 31 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
loot
कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्री को लूटा
विज्ञापन

- गांव इंदुमई के पास कार से धक्का देकर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर(फिरोजाबाद)। नेशनल हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने पिता-पुत्री को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश पिता-पुत्री को कार से धक्का देकर फरार हो गए। सूचना पर मक्खनपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

एटा के पीपल अड्डा निवासी करन सिंह सोमवार को आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेटी मंजू के साथ आए थे। मंगलवार सुबह वह किसी वाहन से रसूलपुर थाने के सामने पहुंचे। यहां से एटा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक कार आकर रुकी और पिता-पुत्री एटा जाने के लिए उसमें सवार हो गए। पीड़ित के अनुसार, जिला मुख्यालय निकलने के बाद कार सवार तीन बदमाशों ने उनके पास मौजूद एक हजार रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी और सोने का मंगल सूत्र लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने करन सिंह के साथ पिटाई की और इंदुमई स्थित श्रीनाथ कोल्ड के समीप कार से धक्का देकर मौके से भाग गए। उधर, थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। न ही पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed