{"_id":"626ed81aa9df190bd823455e","slug":"loot-firozabad-news-agr532152586","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करके लौट रहे मुनीम से 1.43 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकादा करके लौट रहे मुनीम से 1.43 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तगादा कर लौट रहे मुनीम से 1.43 लाख रुपये लूटे
संवाद न्यूज एजेेंसी
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के हाइवे पर स्थित आरवीएस कोल्ड स्टोरेज के पास रविवार को तगादा कर फिरोजाबाद से सिरसागंज लौट रहे बाइक सवार राजीव कुमार जैन से तीन बदमाशों ने हाथों में लिया थैला लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में एक लाख 43 हजार रुपये थे।
राजीव कुमार जैन ने सिरसागंज पुलिस को बताया कि वह सिरसागंज स्थित पोद्दार ट्रेडिंग कंपनी में मुनीम के पद पर कार्यरत हैं। वह फिरोजाबाद से देशी घी का तगादा करके वापस सिरसागंज लौट रहे थे जैसे ही वह सिरसागंज के नेशनल हाईवे दो पर स्थित आरवीएस कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे कि तभी बाइक सवार तीन लुटेरे पीछे से आए। मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर आगे गाड़ी लगा दी। बदमाशों का कहना था कि वह पीछे एक्सीडेंट कर आए हैं और मोटरसाइकिल गिरा दी। इसके बाद हाथ में लिया थैला छीन कर सिरसागंज की तरफ भाग गए। मुनीम के बैग में तगादे के एक लाख 43 हजार रुपए रखे हुए थे। सिरसागंज थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।