{"_id":"4a4f223728b288dcf3c733d70815b90b","slug":"looking-at-the-station-mess-fierce-drm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर गंदगी देख भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर गंदगी देख भड़के डीआरएम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। इलाहाबाद मंडल के रेल प्रबंधक ने बुधवार को टूंडला व एटा रेलवे स्टेशनों व कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्लेटफार्म पर गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और निरीक्षण में मिली कमियों को सुधारने के दिशा-निर्देश दिए।
बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक इलाहाबाद वीके त्रिपाठी सुबह साढ़े सात बजे टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां से वह एटा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। एटा में उन्होंने अंडरब्रिज की गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद लौट कर टूंडला स्टेशन का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को लताड़ लगाई। गार्ड-ड्राइवर लाबी का निरीक्षण किया। ड्यूटी रजिस्टर चेक किए। ड्राइवरों के अवकाश पर चलने के कारण ट्रेनों के संचालन में आ रहे व्यवधान पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। उनके साथ सीनियर डीसीएम अनुमणि त्रिपाठी, आरएसओ इलाहाबाद, मंडल यातायात प्रबंधक डा. शिवम शर्मा, एसएस मीणा, योगेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।