{"_id":"5ca4a3a2bdec2214743f4a83","slug":"lok-sabha-elections-bjp-declared-candidate-for-firozabad-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सैफई परिवार की जंग' में भाजपा ने मैदान पर उतारा चिकित्सक उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सैफई परिवार की जंग' में भाजपा ने मैदान पर उतारा चिकित्सक उम्मीदवार
Wed, 03 Apr 2019 05:49 PM IST
विवेक शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉ.चन्द्रसेन जादौन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के आखिरी दिन से महज 24 घंटे पहले भाजपा ने सैफई परिवार के सामने जो प्रत्याशी घोषित किया, उसने सभी को हैरान कर दिया। जहां कई बड़े नामों की चर्चाएं थीं, वहीं भाजपा ने सिरसागंज निवासी डॉ.चन्द्रसेन जादौन को प्रत्याशी घोषित किया। गुरुवार को फिरोजाबाद में नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।
डॉ.चन्द्रसेन जादौन काफी पुराने भाजपाई कार्यकर्ता हैं। वे वर्तमान में ब्रज क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ सिरसागंज में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी थी। बता दें कि इस सीट पर भाजपा का मुकाबला सैफई परिवार से है। समाजवादी पार्टी से सांसद अक्षय यादव मैदान में हैं तो प्रसपा से खुद शिवपाल यादव ने कमान संभाली है।
विज्ञापन
कई बड़े नाम इस लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदार थे, जिनमें पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक और आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे नाम शुमार हैं। लेकिन, भाजपा ने सामान्य व्यक्ति को टिकट देकर सभी आंकड़े ध्वस्त कर दिए। फिरोजाबाद सीट पर भाजपा को जीत की तलाश कई सालों से रही है। अक्षय यादव ने पिछले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को हराया था।
डॉ.चन्द्रसेन जादौन पुत्र ब्रजपाल सिंह (60) बीएएमएस है। सिरसागंज के ऊमरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। इन दिनों सिरसागंज के अध्यापक नगर में रहते हैं। वहीं सिरसागंज के हैवतपुर रोड पर क्लीनिक चलाते हैं। साल 1996 में भाजपा ने इन्हें घिरोर विधानसभा से चुनाव से मैदान में उतारा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।