फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lok adlat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार वाद निस्तारण का लक्ष्य

Fri, 06 May 2022 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
lok adlat
राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार वाद निस्तारण का लक्ष्य
विज्ञापन

- 14 मई को होगा आयोजन 70 हजार वाद चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय प्रांगण में 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में 40 हजार वादों का निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से करा सकेंगे। वादी सादे कागज पर प्रार्थनापत्र देकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज संजीव फौजदार के निर्देशन में 14 मई को लोक अदालत आयोजित होगी। नोडल अधिकारी और अपर जिला जज आजाद सिंह और प्राधिकरण की सचिव मिनाक्षी सिन्हा ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वाद निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवालय स्तर तक बैठक की गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर सभी ब्लाकों में और एसएसपी के निर्देश पर थानों व चौकियों के बाहर होर्डिंग्स को लगवाया गया है। नोडल अधिकारी अपर जिला जज आजाद सिंह ने कहा कि 14 मई को जनपद न्यायालय के साथ-साथ ग्राम न्यायालय जसराना एवं टूंडला के साथ ही राजस्व न्यायालयों में भी वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के माध्यम से कराया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिले में 70 हजार वादों का चिह्नांकन किया है। इसमें से 40 हजार वाद निस्तारण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed