फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lok Adalat settled two thousand suit

लोक अदालत में ढाई हजार वाद निस्तारित

Sat, 13 Feb 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat settled two thousand suit
राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत में ढाई हजार से अधिक वादों का निस्तारण कर लाखों का अर्थदंड वसूला गया। बैंकों की ओर से लगाए गए कैंपों में ग्रामीण क्षेत्र से भीड़ उमड़ पड़ी। जिला जज श्रीकृष्ण सिंह ने आमजन के मध्य जाकर उनकी परेशानी को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज श्रीकृष्ण सिंह ने राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला जज ने कहा राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत धारा 138 एनआईएक्ट, बैंक ऋण की वसूली के मामलों के निस्तारण को है लेकिन आपसी ही सुलह समझौतों से अधिक से अधिक वाद निस्तारण का प्रयास होता है। ताकि आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सके। वरिष्ठ एडीजे आरपी सिंह, रामलखन सिंह चंद्रौल व सचिव प्रमोद कुमार गंगवार ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया। बार एसोसिएशन फीरोजाबाद के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा लोक अदालत के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में लोगों को लाभ मिलता है। जिला जज ने शुभारंभ करने के बाद न्यायालय प्रांगण में विभिन्न बैंकों की ओर से लगाए कैंपों का निरीक्षण किया। बैंकों के प्रबंधकों को मामलों का निस्तारण करने पर जोर दिया। कई किसानों व ग्रामीणों की वेदना को सुना। लोक अदालत में जनपद न्यायालय कुल 1270 वादों का निस्तारण करके 23.91 लाख से अधिक का प्रतिकर एवं 1.72 लाख अर्थदंड वसूला। धारा 138 व एनआईएक्ट के तहत 12.49 लाख एवं 2.48 लाख रुपये से अधिक के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र निर्गत किए। जिला प्रशासन फीरोजाबाद के न्यायालयों की ओर से 774 वादों का निस्तारण किया वहीं बीएसएनएल ने 81 वाद निस्तारण करके 1.68 लाख वसूल किए। विभिन्न बैंकों ने 486 वाद को निस्तारित करके एक करोड़ 25 लाख 31 हजार 368 रुपये की वसूली की। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार गंगवार ने कहा कुल 2611 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed