{"_id":"6270284e043c6436ec65c3ac","slug":"lok-adalat-firozabad-news-agr5322669156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मई को किया जाएगा। इस आशय की एक बैठक सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण सचिव के अलावा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की एक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत आजाद सिंह और प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीनाक्षी सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव फौजदार ने कहा कि शमनीय वाद, 138 के वाद, एमवी एक्ट, वन एवं से जुड़े लंबित वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। प्रभारी सचिव मीनाक्षी सिंह ने बैंक अफसरों को निष्पादित होने योग्य वादों को चिहिंत करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, एसपी सिटी मुकेश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की गई। संवाद