{"_id":"69668480e53385d3d005bb12","slug":"lohri-was-celebrated-with-great-enthusiasm-people-danced-to-the-beats-of-bhangra-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-165202-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी, भांगड़ा की थाप पर थिरके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हर्षोल्लास के साथ मनाई लोहड़ी, भांगड़ा की थाप पर थिरके लोग
Tue, 13 Jan 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
आर्यनगर में लोहड़ी पर नृत्य करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : आर्यनगर में लोहड़ी पर नृत्य करती महिलाएं। संवाद
फिरोजाबाद/टूंडला। जनपद में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कड़ाके की ठंड के बीच शाम ढलते ही जगह-जगह पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। सुंदर मुंदरिये हो... और दुल्ला भट्टी वाला... जैसे लोकगीतों पर युवा और महिलाएं भांगड़ा करते नजर आए। पंजाबी और सिख बाहुल्य क्षेत्रों में देर रात तक गीत-संगीत और उत्सव का माहौल बना रहा।
पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई पूजा आर्य नगर चौक पर सनातन धर्म मंदिर और पंजाबी धर्मशाला समिति द्वारा सामूहिक लोहड़ी का आयोजन किया गया। महंत त्रिभुवन कुमार श्रीमाली ने विधिवत पूजन कराया, जिसके बाद अग्नि में फूले, मूंगफली, गुड़ और रेवड़ी अर्पित की गई। समिति के सचिव श्रवण कुमार अरोरा ने लोहड़ी के महत्व और दुल्ला भट्टी की लोकगाथा पर प्रकाश डाला। इस दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, विनोद अरोरा, रमेश सबरवाल मौजूद रहे।
टूंडला में सिख समाज ने भांगड़ा कर मचाया धमाल
टूंडला में भी सिख समाज ने पूरी गर्मजोशी के साथ लोहड़ी जलाई। युवा और महिलाओं ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पंजाबी गीतों के साथ जमकर नृत्य किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने बताया कि समाज के लोगों ने एक-दूसरे को उपहार और प्रसाद भेंट कर बधाई दी। यहां बलवीर सिंह पम्मी, जसपाल सिंह और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विभिन्न कॉलोनियों में भी रही धूम
शहर की एमएम कॉलोनी, ऑर्चिड ग्रीन कॉलोनी, स्टेशन रोड गुरुद्वारा और अपना घर में भी लोहड़ी के कार्यक्रम आयोजित हुए। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्व मनाया। लोहड़ी की पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।