फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lohia clogging the wheels of development in villages

लोहिया गांवों में विकास का पहिया जाम

Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 17 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Lohia clogging the wheels of development in villages
लोहिया गांवों में विकास का पहिया जाम - फोटो : अमर उजाला
 लोहिया गांव के विकास के प्रति अधिकारी गंभीर दिखाई नहीं देते। गांवों का चयन हुए करीब डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक विकास का प्रस्ताव तैयार करके नहीं दिया। सीडीओ कर्मेंद्र सिंह ने प्रस्ताव नहीं देने वाले विभागाध्यक्षों को शीघ्र प्रस्ताव देने के आदेश दिए हैं जिससे शासन से धनराशि की डिमांड की जा सके।
विज्ञापन

डा.राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना के तहत गांव का विकास कराने का काम सपा के शासन में किया गया। गांवों का चयन क्षेत्रीय विधायक की पहल पर जिले के प्रभारी मंत्री के द्वारा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के 24 गांवों का चयन यूं तो जिला प्रशासन ने 31 मार्च को ही कर लिया था। गांवों का चयन होने के साथ डीएम निधि केसरवानी ने सभी विभागाध्यक्षों को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव देने के आदेश दिए थे। लेकिन पंचायती राज विभाग द्वारा लोहिया गांवों की गलियों में सीसी निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा लोहिया गांव की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव तथा विद्युत विभाग की ओर से इनमें से कितने गांवों में विद्युतीकरण है और कितने में नहीं इसका प्रस्ताव एक्सईएन विद्युत ने नहीं दिया। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण तथा समाज कल्याण विभाग ने अभी तक गांव के विकास का खाका नहीं खींचा है।
विज्ञापन


इन गांवों के विकास का खींचना था खाका
शिकोहाबाद ब्लाक में नावली, किशनपुर अरमराजट, ऊबटी, हैबतपुर कर्खा, जलालपुर मरघटी, फीरोजाबाद ब्लाक में बैंदी, भीकनपुर सदासुख, मदनपुर ब्लाक के गांव मोहम्मदपुर नादई, मल्हापुर शाहजहांपुर, भदान, अरांव ब्लाक में दयामई माड़ई, सिरौलिया, हाथवंत ब्लाक में नंदपुर, रीवा, नगला सुखी, एका ब्लाक में ईखू, धर्मपुर, निनावली व नारखी ब्लाक में डौरी, मोईनउद्दीनपुर, नगला राधे, कछपुरा, जशरथपुर पानी गांव तथा टूंडला ब्लाक का मात्र एक गांव जारखी को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहिया गांव के विकास का जिन विभागों ने प्रस्ताव नहीं दिया है। उनको शीघ्र ही रिमाइंडर भेजा जाएगा। शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जाएगा, ताकि लोहिया गांवों का समय से विकास हो सके।
कर्मेंद्र सिंह, सीडीओ फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed