{"_id":"61818825118a2e680b698d65","slug":"lockout-on-instrument-cooperatives-dap-did-not-reach-firozabad-news-agr5135785158","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों पर तालाबंदी,नहीं पहुंची डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों पर तालाबंदी,नहीं पहुंची डीएपी
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! बन्द पड़ी साधन सहकारी समिति
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को समितियों पर तालाबंदी रखी। इस कारण कई समितियों पर डीएपी नहीं पहुंच सकी। हालांकि कई समितियों पर सचिव डीएपी के आने का इंतजार करते रहे। हाथवंत समिति पर सचिव ने डीएपी उतरवाई। हालांकि अधिकांश समितियों से किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि कि संगठन की मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण संगठन ने दो से 15 नवंबर तक कार्य बहिष्कार और तालाबंदी करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि संगठन के आह्वान पर जिले में समितियां बंद रहीं।
इस कारण न खाद उतर सकी और न ही किसानों को खाद मिल सकी। इस दौरान संगठन के जिला महामंत्री संजीव प्रजापति, उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, संगठन मंत्री विनय यादव एवं कोषाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, हाथवंत समिति पर तैनात सचिव विमल यादव डीएपी उतरवाने के बाद कामकाज करते नजर आए। वहीं साधन सहकारी समिति साढ़ूपुर, रसूलपुर सहित कई समितियों पर ताले लटके नजर आए।
-जिले की अधिकांश समितियों पर डीएपी पहुंच गई है। कुछ समितियों पर डीएपी लेकर ट्रक पहुंच रहे है। सचिवों द्वारा कार्य बहिष्कार के साथ-साथ ही किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सहयोग किया जा रहा है।
विवेक यादव सहायक निबंधक सहकारिता फिरोजाबाद