{"_id":"5f11e5548ebc3e63d554cad9","slug":"lockdown-firozabad-news-agr4508943130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन, बाजारों में रहेगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन, बाजारों में रहेगी फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुलिस प्रशासन ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का पालन कराने की प्लानिंग कर ली। बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। बैरियरों पर सघन चेकिंग होगी। बाजारों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी ढंग से पालन के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार को तड़के पांच बजे तक लॉकडाउन प्रत्येक सप्ताह लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले का ही पालन कराने के संबंध में डीएम चंद्र विजय सिंह व एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सभी सीओ एवं एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों से कहा है कि बाजार के बंद रखने के साथ क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का काम प्रभावी ढंग से किया जाएगा। इस दौरान बैरियरों पर सघन चेकिंग की जाएगी। शहरी क्षेत्र में सुभाष तिराहा, घंटाघर का चौराहा, गांधीपार्क के चौराहा व रसूलपुर थाने के पास, जिला मुख्यालय दबरई पर पुलिस की टीमें चेकिंग करेंगी। यदि कोई दुकानदार व व्यापारी के द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन किया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, सीओ के साथ थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।