{"_id":"5ee266db8ebc3e42d74e83d9","slug":"lockdown-firozabad-news-agr445735586","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की चाभी जबरन ले गए थाना प्रभारी लाइनपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की चाभी जबरन ले गए थाना प्रभारी लाइनपार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में थाना प्रभारी द्वारा मंदिर की चाभी जबरन उठाने का मामला गरमा गया। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता सहित भाजपाई थाने पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी लाइनपार से काफी बहस हो गई। विवाद बढ़ता देख थानेदार से चाभी लौटा दी लेकिन मंदिर कमेटी को नोटिस थमा दिया। थाना प्रभारी के व्यवहार की शिकायत भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री से की है।
थाना लाइनपार लेबर कालोनी स्थित संतोषी माता मंदिर के खुलने की जानकारी थाना प्रभारी को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि थाना प्रभारी मंदिर में ताला लगाने के साथ चाभी लेकर चले गए। जानकारी पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी की हरकत का विरोध दर्ज कराया। सादावर्दी में थाना प्रभारी भाजपा नेताओं से उलझ गए।
मामला ज्यादा बढ़ा तो थाना प्रभारी लाइनपार कमलाशंकर ने मंदिर की चाभी वापस भिजवा दी लेकिन साथ ही मंदिर के पुजारी को नोटिस थमा दिया। थाना प्रभारी के रवैये की शिकायत भाजपाइयों ने जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह से की है। उन्होंने शिकायती पत्र भेजकर कहा कि पूर्व में भी थाना प्रभारी एक दिव्यांग चाय वाले से अभद्रता कर चुके हैं। उन्होंने ऐसे थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
लेबर कालोनी संतोषी माता मंदिर में तीन महिलाएं दीपक रखने गई थी। थाना प्रभारी लाइनपार ने ताला लगाकर चाभी ले गए थे। इसकी शिकायत पर मैं लाइनपार थाने गया था। उनका व्यवहार जनता के साथ ठीक नहीं है।
कन्हैया लाल गुप्ता
पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद।