फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lockdown

मुसाफिर खाना सहित कई स्थानों को किया गया सैनिटाइजर संवाद न्यूज एजेंसी

Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown
शिकोहाबाद पालिका के कर्मचारी शंभूनगर में मकानों के प्रवेश द्वारों को कैमिकल से सैनिटाइज करते हु - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही नगर निगम ने शहर को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के लिए वाहनों की संख्या में भी इजाफा कर दिया है। गली मोहल्लों के साथ लिंक गलियों को सैनिटाइज कराने के लिए नगर निगम ने स्कूटर चलित रिक्शों को अधिग्रहीत कर उन पर पानी की टंकियों को रखकर मशीन से सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम की टीमों ने शहरी क्षेत्र के 70 वार्डों के साथ गली मोहल्लों व प्रमुख मार्गों के साथ सर्विस रोडों को सैनिटाइज किया गया। वहीं नगर निगम की टीम द्वारा गली इमामबाड़ा स्थित मुसाफिरखाने के साथ गली इमामबाड़ा, छतरी वाला कुंआ, सुभाष तिराहा से रसूलपुर तक, रसूलपुर से संपतराम चौराहा, आगाशाह की मस्जिद, चौकीगेट, गंज मोहल्ला, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, आर्यनगर, दम्मामलनगर, रामलीला चौराहा, रेश्मा धर्मकांट से नगला बरी, सर्विस रोड, 60 फुटा रोड, रामगढ़ रोड़, आकाशवाणी रोड, ठारपुटा, सैलई से सांती रोड के साथ अन्य स्थानों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed