फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   liquor

आबकारी विभाग की 58 दुकानों पर छापेमारी,तीस दुकानों से लिए सैंपुल1

Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
liquor
देशी शराब की दुकान की चेकिंग करते आबकारी विभाग के निरीक्षक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/खैरगढ़। गांव शेखपुरा में शराब पीने से तीन ग्रामीणों की मौत के बाद आबकारी विभाग ने शनिवार को जिले में सघन छापेमार अभियान चलाया। 58 दुकानों पर छापा मारने के साथ दो के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया। वहीं टीम ने 28 लीटर शराब बरामद की है। देशी शराब की दुकानों से सैंपल लेकर उनको जांच को भेजा है।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के गांव शेखपुरा में शराब पीने के बाद तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। शासन के निर्देश के बाद शनिवार को डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता के नेतृत्व में जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया। आबकारी निरीक्षक रामवीर सिंह, खजेंद्र वर्मा एवं कौशल किशोर के निर्देशन में पूरी टीम ने जिले भर की 58 दुकानों की चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पांचों क्षेत्रों से देशी शराब की दुकानों से सैंपल को एकत्रित किया। सदर तहसील क्षेत्र में पांच दुकानों के सैंपल लिए गए। शिकोहाबाद क्षेत्र की आठ दुकानों और जसराना व टूंडला क्षेत्र से पांच-पांच दुकानों के एवं सिरसागंज क्षेत्र की सात देशी शराब की दुकानों से सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आबकारी विभाग ने शिकोहाबाद क्षेत्र में ओम साईंराम ईट भट्ठा, मनोज ईंट उद्योग नौशहरा पर छापा मारा। टीम ने श्रमिकों से शराब के बारे में पूछताछ करने के साथ श्रमिकों से कहा कि वह कच्ची शराब को गांवों से खरीदकर नहीं पिएं। यदि कोई बिक्री करता मिले तो उसकी सूचना आबकारी विभाग को दें।

श्यामवीर, घासीराम, व्यापारी की गिरफ्तारी को जुटी पुलिस
खैरगढ़। शेखपुरा में तीन ग्रामीणों की मौत के मामले में मृतक संजू के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को जुट गई है। थाना पुलिस ने श्यामवीर, घासीराम, व्यापारी की गिरफ्तारी को कई गांवों में दबिश दी। थानाध्यक्ष खैरगढ़ नरेंद्र शर्मा ने कहा कि गांव में शराब की आपूर्ति करने वालों की गिरफ्तारी को जुटे हैं। शीघ्र ही उनको गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed