फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   liquor

चेकिंग में दो अवैध शराब के सप्लायर दबोचे, भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
liquor
शिकोहाबाद- पुलिस द्वारा पकड़े गये शराप के सप्लायरों से पूछताछ करते हुए सीओ व एसडीएम। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब के दो सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक स्कार्पियो गाड़ी, 252 पौव्वा देसी शराब, रैपर, ढक्कन, रैपर, क्यूआर कोड औश्र यूरिया बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार रात मुस्तफाबाद रोड पर विदरखा तिराहे के समीप थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी में गाड़ी से 48 पौव्वा देसी शराब, 30 पौव्वा अवैध शराब और 204 पौव्वा खाली बिना ढक्कन , 510 ढक्कन लाल रंग, 300 रैपर विंडीज मार्का, 102 बार कोड, पांच किलो यूरिया बरामद की। पुलिस ने गाड़ी में सवार लव उर्फ मलिक पुत्र सत्यप्रकाश निवासी आरौंज और कन्हैया पुत्र हरीसिंह निवासी विदरखा थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने अवैध शराब की सप्लाई करने की बात कबूल की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इधर, सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा ने बताया कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त यह हरदेश यादव उर्फ सुशील यादव निवासी महादेव नगर रामगढ़, सुखवीर निवासी विदरखा, रामू उर्फ रामगोपाल निवासी दिखतौली, महेश उर्फ वट्टा उर्फ पप्पू निवासी मोहल्ला खेड़ा को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed