फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lights of five hundred houses are cut off, the illusion of free electricity is brokenLights of five hundred houses are cut off, the illusion of free electricity is broken

Firozabad News: पांच सौ घरों की बत्ती गुल, मुफ्त की बिजली का भ्रम टूटा

Sat, 24 May 2025 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lights of five hundred houses are cut off, the illusion of free electricity is brokenLights of five hundred houses are cut off, the illusion of free electricity is broken
कॉशीराम कॉलोनी में कनेक्शन काटने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद।
फिरोजाबाद। कांशीराम आवास योजना अब बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां के सैकड़ों उपभोक्ता बिजली को ‘मुफ्त की सुविधा’ मान बैठे हैं। नतीजा यह है कि करीब 500 परिवारों पर अब तक 9.25 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया हो गया है। विद्युत विभाग ने इन उपभोक्ताओं को गर्मी में झटका देते हुए शनिवार को सुबह ट्रांसफॉर्मर से कॉलोनी का बिजली कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन

2010 में शुरू हुई इस योजना के तहत गरीबों को आवास दिए गए थे, लेकिन बिजली का बिल चुकाना किसी ने जरूरी नहीं समझा। कई परिवार ऐसे हैं जिन्होंने बीते 15 वर्षों में एक बार भी बिल नहीं भरा। बिजली विभाग ने कई बार चेताया, ओटीएस जैसी रियायतें भी दीं, लेकिन जबरन बिजली चलती रही। जब कभी कनेक्शन काटे गए, तो उपभोक्ता हंगामा कर वापस जुड़वा लेते थे। अब विद्युत विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए कॉलोनी के ट्रांसफार्मर को बंद कर दिया है। सिर्फ पेयजल सप्लाई के लिए एक ट्रांसफॉर्मर चालू किया गया है। गर्मी में बिना बिजली कनेक्शन के उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। लोग इधर-उधर से कटिया डालकर विद्युत सप्लाई को चालू करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन




- हमने काफी समझाया, बिल जमा करने के मौके दिए, लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। मजबूरन ट्रांसफॉर्मर बंद करने पड़े। शासन की रैकिंग में हमारा फीडर इसी कॉलोनी का बिल बकाया होने की वजह से पिछड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयामुद्दीन, अवर अभियंता



आवंटन किसी का, निवास कर रहे दूसरे
कॉशीराम कॉलोनी से कई परिवार कॉलोनी छोड़ गए। मगर आवासों में कई परिवार ऐसे भी है, जिनके नाम कोई आवंटन नहीं हैं। बल्कि उन्होंने किसी से किराये पर फ्लैट ले रखा है। ऐसे में पूर्व में रह रहे उपभोक्ताओं के नाम बिल बकाया है। जिस नाम से कनेक्शन है, उसके आवास पर टीम पहुंचती है तो जानकारी मिलती है उस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रह रहा है। वर्तमान में रह रहे लोग बिल जमा करने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed