फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lift main fansa bachcha

रामा कृष्णा अपार्टमेंट में 7 साल का बच्चा लिफ्ट में फंसा

Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
lift main fansa bachcha
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित श्री रामा कृष्णा अपार्टमेंट में 7 साल का बच्चा आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। आधे घंटे बाद विद्युत सप्लाई चालू की गई तब बच्चा लिफ्ट से निकल सका। इससे अपार्टमेंट में सनसनी फैल गई। लिफ्ट की लाइट कटऑफ होने के पीछे अपार्टमेंट की सोसाइटी समिति के बीच आपसी तनातनी सामने आई है। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। काफी देर तक अपार्टमेंट में गहमागहमी की स्थिति रही। थाना दक्षिण के प्रभारी प्रमोद मलिक फोर्स के साथ अपार्टमेंट में पहुंच गए। उन्होंने अपार्टमेंट के लोगों के साथ -साथ सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी बात की और पूरी स्थिति को समझा।
विज्ञापन

अपार्टमेंट में रहने वाले नितिन अग्रवाल का 7 साल का बेटा शिवांश अग्रवाल लिफ्ट में फंस गया था। इसको लेकर सोसाइटी समिति से जुड़े लोग और अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। सोसाइटी के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता का कहना है की सोसाइटी और अपार्टमेंट के लोगों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ है आपस का मामला है, हम लोग सुलझा लेंगे। कभी-कभी इस तरह की कुछ अव्यवस्थाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

शिवांश के पिता नितिन अग्रवाल का कहना है कि उनका बेटा रात आठ बजे लिफ्ट में फंसा था वह करीब 25 मिनट बाद लिफ्ट से बाहर निकल सका। जिस समय वह लिफ्ट में फंसा था उस समय लिफ्ट पर बिजली नहीं थी। जनरेटर भी नहीं चलाया गया और बैटरी बैकअप खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि अपार्टमेंट की सोसाइटी के पदाधिकारियों के बीच आपसी तनातनी चल रही है इस कारण कुछ अव्यवस्थाएं हैं। थाना प्रभारी प्रमोद मलिक का कहना है कि लिफ्ट में बालक के फंसे होने की जानकारी उन्हें दी गई थी। यहां वह जब तक आए तब तक बालक लिफ्ट से निकाल लिया गया था। सोसाइटी के पदाधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति सामने आई है। इस संबंध में अपार्टमेंट और सोसाइटी पदाधिकारियों के बीच बैठा कर कल वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed