फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   License of fertilizer shop suspended, notice to 3

Firozabad News: खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, 3 को नोटिस

Mon, 07 Oct 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
License of fertilizer shop suspended, notice to 3
एटा। डीएपी खाद की कालाबाजारी और अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सतीश कुमार और जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह की संयुक्त टीम बनाई। दोनों अधिकारियों ने टीम के साथ तहसील अलीगंज क्षेत्र में छापा मारी की, एक दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किया है और तीन को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहकारिता और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने सहकारी समितियों और उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया। इनमें जीसुखपुर, दतौली, जैथरा, देवतरा, अंगरिया जमुनाई, केंद्रीय उपभोक्ता केंद्र जैथरा और राजा का रामपुर में छापा मारी की गई। जीसुखपुर समिति निरीक्षण के दौरान बंद पाई गई, जिसके कारण संबंधित सचिव को नोटिस जारी किया गया है। बालाजी ट्रेडर्स अलीगंज की दुकान भी बंद मिली, जिसके चलते उसे भी नोटिस दिया गया। आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र राजा का रामपुर और गुलशन खाद एवं बीज भंडार राजा का रामपुर को भी अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया गया। वहीं, शिव बीज भंडार राजा का रामपुर पर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिल और पॉश मशीन का संचालन नहीं करने के चलते दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान, किसानों को डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) और एनपीएस (नाइट्रोजन फॉस्फोरस सल्फर) खाद का वितरण सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान तीन खाद के नमूने और दो बीज के नमूने भी लिए गए, जिनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य उर्वरक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बढ़ाना था। यह सुनिश्चित किया गया कि उर्वरक और बीज की बिक्री और वितरण सही ढंग से हो, जिससे किसानों को कोई असुविधा न हो। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है, जब कि सचिव सहित चार को नोटिस दिए गए हैं। खाद बीज के नमूने लिए हैं, इनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed