{"_id":"5e079bd08ebc3e87bf23979e","slug":"lekhpal-strike-end-firozabad-news-agr422192685","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने देर शाम प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
गत 15 दिन से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी एवं उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। लेखपालों के साथ कलक्ट्रेट मिनीस्ट्रिीरियल संघ के प्रमोद पाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेमप्रकाश कुशवाह, सफाई कर्मचारी संघ के मुलायम सिंह एवं पीडब्ल्यूडी संघ के करतार सिंह आदि थे।
धरना प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष विनय यादव एवं जिला मंत्री योगेद्र पांडे ने संबोधित किया। हालांकि देर शाम को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय लेखपाल संघ ने अपना 15 दिन पुराना धरना प्रदर्शन समाप्त किए जाने की घोषणा की। धरना प्रदर्शन समाप्ति की घोषणा मीडिया प्रभारी संघ के संजय कुमार ने दी।