फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   leader, amar singh, death, politician, samajwadi party, firozabad, dimpal yadav

सुहाग नगरी में कई बार आए अमर सिंह, डिंपल यादव के लिए किया था चुनाव प्रचार

Sat, 01 Aug 2020 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
leader, amar singh, death, politician, samajwadi party, firozabad, dimpal yadav
वर्ष 2009 में डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त, जयाप्रदा और जया बच्चन के स - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के निधन की खबर से सुहागनगरी में उनके समर्थक स्तब्ध रह गए। अमर सिंह का जिले में कई बार आना हुआ। उन्होंने कई चुनावी सभाएं भी यहां कीं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सैफई परिवार की बहू डिंपल यादव के चुनाव की कमान संभाली थी। डिंपल की हार के बाद से ही अमर सिंह ने सपा ने दूरी बना ली थी।
विज्ञापन

वर्ष 2009 के आम चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फिरोजाबाद के साथ कन्नौज से भी सांसद चुने गए थे। अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद वर्ष 2009 में ही यहां उप चुनाव हुआ। अमर सिंह ने फिरोजाबाद को आसान सीट मानते हुए इस उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा। सियासी संग्राम तब और रोचक हो गया जब अमर सिंह के धुर विरोधी रहे फिल्म स्टार राजबब्बर कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनावी मैदान में उतरे।
विज्ञापन

अमर सिंह के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। अमर सिंह ने फिल्मी सितारों से अपने संबंधों का डिंपल के चुनाव में भरपूर इस्तेमाल किया। कई फिल्म अभिनेताओं को चुनावी सभाओं में उताराया गया। उधर, राजबब्बर के समर्थन में भी फिल्मी सितारों ने चुनाव प्रचार किया था। डिंपल के लिए संजय दत्त, जया बच्चन और जयाप्रदा तो राजबब्बर के समर्थन में सलमान खान और गोविंदा ने प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठापूर्ण इस चुनाव में जब डिंपल यादव हार गईं तो सपा में अमर सिंह को लेकर दरार पड़ गई। सपा के प्रमुख नेताओं ने हार का ठीकरा अमर सिंह पर फोड़ दिया। सपा से अलग होने के बाद अमर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाई तो विधानसभा चुनाव में यहां से भी उन्होंने प्रत्याशी उतारा था। चुनावी दौर में जनपद के क्षत्रिय बहुल इलाकों में अमर सिंह की सभा जरूर होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed