फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   lawyers on strike

अधिवक्ताओं ने कामबंद हड़ताल कर की नारेबाजी

Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
lawyers on strike
तहसील में चल रहे लेखपालों के धरना प्रदर्शन में काली पट्टी बांधकर बैठे तहसीलदार - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कन्नौज में अधिवक्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शहर के वकीलों ने गुरुवार को कामबंद हड़ताल रखी। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान चेतावनी दी यदि दर्ज मुकदमे शीघ्र वापस नहीं लिए तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जाहर सिंह यादव, महासचिव भरत यादव के नेतृत्व में वकीलों ने कन्नौज में पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। न्यायालय में कामबंद हड़ताल किए जाने के साथ ही जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कामबंद हड़ताल के कारण दूरदराज क्षेत्रों से आए मुवक्किलों को बैरंग लौटने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

वकीलों ने घटना की जांच किसी न्यायिक अधिकारी से कराने की मांग की। इसके साथ प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, सुरक्षा को शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने, अधिवक्ताओं के बैठने को प्रत्येक दीवानी, तहसील प्रांगण में साफ सुथरी व्यवस्था की जाए। विधान परिषद में जिस तरह से शिक्षक, स्नातक की सीट आरक्षित है उसी प्रकार से विधान परिषद की सीट आरक्षित होनी चाहिए। इस दौरान रोहित पारस, प्रवीन यादव, उमेश गुर्जर, अवनीश शर्मा, डीपी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed