{"_id":"6245f2c42503437eec0c4c92","slug":"latter-firozabad-news-agr5288240116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने खून से लिखा पत्र रक्षामंत्री को भेजा, अहीर रेजिमेंट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने खून से लिखा पत्र रक्षामंत्री को भेजा, अहीर रेजिमेंट की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने खून से लिखा पत्र रक्षामंत्री को भेजा, अहीर रेजिमेंट की मांग
इसके लिए जल्द ही एक रैली भी निकालेंगे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई युवाओं ने अपने खून से लिखा पत्र पंजीकृत डाक से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भेजा। युवाओं का कहना है कि इस मांग को लेकर जल्द ही एक रैली भी निकाली जाएगी।
जनपद के एका के गांव झाल गोपालपुर निवासी व एके इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अमित यादव, हेमसिंह यादव, एटा के गांव नगला सेवा निवासी सुरजीत यादव, सौरभ यादव के साथ अन्य छात्रों ने भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को खून से पत्र लिख कर भेज कर अहीर रेजीमेंट बनाने की मांग की है। जिससे युवाओं को अधिक संख्या में सेना में नौकरी का अवसर मिल सके। देश सेवा कर सकें। छात्रों ने पत्र में लिखा है कि पूर्व में भी सेना में अहीर रेजिमेंट बनाई गई थी, जिसमें जनपद के सैकड़ों अहीरों ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया था, कुछ कारणों से इस रेजिमेंट को समाप्त कर दिया गया।