फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Las familias están comiendo en el muro

खाना खा रहे परिवार दीवार में दबा

Tue, 08 Nov 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 08 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Las familias están comiendo en el muro
नगला सिंघी गांव में सोमवार सुबह कच्ची दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टूंडला (फीरोजाबाद)।  नगला सिंघी गांव में सोमवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य दब गए। परिवार दीवार के सहारे बैठकर खाना खा रहा था। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को एफएच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

थाना नगला सिंघी के गांव नगला सिंघी निवासी पद्म सिंह का परिवार सुबह करीब 10 बजे घर की कच्ची दीवार के सहारे बैठकर खाना खा रहा था। परिवार के सभी लोग खाना खाने व्यस्त थे तभी दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। परिवार के पांच सदस्य दीवार के नीचे दब गये। चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर मलबे  में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए टूंडला लाया गया । पदम सिंह के पुत्र 22 साल के बेटे लालाराम को स्थिति नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। लालाराम ने आगरा पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। शारदा देवी पत्नी पदम सिंह, विनीता (25) पत्नी टीकम सिंह, गोलू (06) पुत्र शशि कुमार और  अनीता (28) पत्नी दिनेश कुमार का एफएच मेडीकल कालेज में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed