फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   laperwahi se log preshan

ठेकेदार की लापरवाही स्थानीय लोगों को पड़ी भारी, रास्ता हुआ अवरुद्ध

Fri, 10 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
laperwahi se log preshan
शिकोहाबाद नहर के पानी से स्वामी नगर की सड़क में हुआ कटान। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। निचली गंगा नहर पर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर स्वामी नगर के समीप पुल चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से एक माह से भी अधिक समय से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया। दो दिन पूर्व सिंचाई विभाग ने किसानों की समस्या को देखते हुए नहर में पानी छोड़ा तो ठेकेदार की लापरवाही के चलते पानी ने स्वामी नगर को जाने वाली सड़क की साइड को काट दिया। जिससे सड़क का कुछ हिस्सा नहर में गिर पड़ा। जानकारी होते ही सिंचाई विभाग के जेई कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बैरीकेडिंग कराकर रास्ता को रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

विगत डेढ़ माह पूर्व से नहर पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। ठेकेदार द्वारा कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है। इसके साथ ही ठेकेदार ने पिलर नीचे फंसाने के लिए वंशीपुरम और स्वामी नगर को जाने वाले नहर के दोनों किनारों की सड़क को काट दिया। जब दो दिन पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा नहर का पानी छोड़ा तो स्टेशन रोड पर बने पुल के समीप स्वामी नगर की तरफ के गेट को ही खोला है।
विज्ञापन

जिससे पानी का तेज बहाव होने के कारण पानी ने स्वामी नगर की तरफ जाने वाले रास्ते की साइड की सड़क के हिस्से को काट दिया। वहीं दूसरी साइड नहर के किनारे पर खड़ा पीपल क पेड़ भी झुक गया है। सड़क कटने की जानकारी होते ही सिंचाई विभाग के जेई आरएस डागर भीषम पाल सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बैरीकेडिंग कर लोगों के आवागमन को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अवर अभियंता ने नहर किनारे खोखे रख कर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों खोखे भी हटवाए। स्वामी नगर के साथ ही लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा अगर ठेकेदार साइड को बोरियों में मिट्टी भरकर साइड से लगवा देता तो सड़क नहीं कटती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed