{"_id":"657362d2a640266bf70aeb9a","slug":"lack-of-rain-water-harvesting-system-in-glass-units-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-11927-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांच इकाइयाें में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांच इकाइयाें में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का अभाव
Sat, 09 Dec 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं शहर की कांच इकाइयों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना को लेकर प्रशासन गंभीर है। प्रशासन के निर्देश पर उद्योग विभाग ने प्रमुख उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों को पत्र जारी कर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना के संबंध में जानकारी मांगी है। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता वाली जिला समिति ने बीते वर्ष 2021-22 में शहर की सभी छोटी-बड़ी कांच इकाइयों में भूगर्भ जल संरक्षण को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना के निर्देश दिए थे। खास तौर पर प्रतिदिन लाखों लीटर भूगर्भ जल का दोहन कर रहीं कांच में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने के बाद सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन कांच इकाइयों द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना संबंधी सूचना जिला समिति अथवा उद्योग विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है।
सूचना उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग ने सभी प्रमुख औद्योगिक संगठन और उद्यमियों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को तीन दिन के भीतर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना संबंधी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
सूचना उपलब्ध नहीं कराने के कारण सीडीओ दीक्षा जैन के निर्देश पर उपायुक्त उद्योग ने सभी प्रमुख औद्योगिक संगठन और उद्यमियों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को तीन दिन के भीतर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना संबंधी सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन