फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lack of budget in setting up basic facilities in minority areas

अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की स्थापना में बजट की कमी

Tue, 16 Feb 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lack of budget in setting up basic facilities in minority areas
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके बजट को तरस रहे हैं। इन इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पेयजल के अलावा सड़क मार्ग आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने संबंधी प्रस्ताव बजट के अभाव में लंबित हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल आदि व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कुल 31 कलस्टर बनाए गए हैं। इन सभी कलस्टरों में साठ प्रतिशत से ज्यादा आबादी अल्पसंख्यक समुदाय की है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा गत जुलाई 2020 को इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। स्वीकृति मिलने की स्थिति में सभी 31 कलस्टरों में स्थित सरकारी व अर्द्घसरकारी शिक्षण संस्थानों में स्मार्ट शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, सड़क मार्ग के अलावा स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए 37.10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि उक्त योजना की पूर्ति के लिए शासन द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मांगे गए बजट को शासन द्वारा जिले को आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

निकाय व ब्लॉकवार निर्धारित कलस्टरों की संख्या-
फिरोजाबाद निकाय क्षेत्र में 17 के अलावा अन्य निकायों में आठ कलस्टर बनाए हैं। छह ब्लाक क्षेत्रों नारखी, टूंडला, फिरोजाबाद, एका, अरांव जसराना में भी छह अन्य कलस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आबादी वाले इलाकों में सर्वांगीण विकास के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है। लगभग 38 करोड़ रुपये की इस कार्ययोजना की पूर्ति के लिए अभी बजट नहीं मिला है। जितेद्र सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed