{"_id":"5ddac33f8ebc3e54bf3a5618","slug":"labour-died-in-linter-firozabad-news-agr4168643196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसफाबाद सतीनगर में लिंटर गिरने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसफाबाद सतीनगर में लिंटर गिरने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
आसफाबाद में मकान का लिंटिर गिरने से मलबे में दबे युवक को इलाज के लिए लोग जिला अस्पताल लेकर आए।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद सतीनगर में लिंटर को नीचे ले जाने के दौरान जैक फिसलने से लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लाए। एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार कराया है।
आसफाबाद सतीनगर निवासी राजू सविता पुत्र मुन्नालाल के मकान के लिंटर को नीचे उतारने का काम किया जा रहा था। छह मजदूर काम करने में जुटे थे। लिंटर के नीचे लोहे का जैक फंसाने का काम के दौरान एक जैक अचानक ही फिसल गया। जैक के फिसलने से लिंटर टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूर के ऊपर गिरा। इसके कारण काम कर रहा मजदूर आंबेडकर पार्क गली नंबर सात निवासी आकाश (23) पुत्र जोरावर सिंह एवं बंटू घायल हो गए।
हादसे की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को किसी ने दे दी। आसफाबाद क्षेत्र में लिंटर गिरने की सूचना पर एंबुलेंस के प्रभारी प्रशांत गुप्ता ने पांच एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया। लेकिन मौके पर एक मजदूर हालत गंभीर होने के कारण उसे भेज दिया। घायल मजदूर को उपचार को प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले गए। उपचार के दौरान डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, मजदूर को परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर में लाने के बजाय प्राइवेट एंबुलेंस से घर ले गए। इस घटना के संबंध में एसएचओ रसूलपुर बीडी पांडेय ने कहा कि आसफाबाद के सतीनगर में लिंटर उठाने के दौरान हादसे में एक श्रमिक की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।

आसफाबाद में मकान का लिंटिर गिरने से मलबे में दब कर युवक की मौत हो गई।- फोटो : FIROZABAD