{"_id":"624744fbf9ccf446cf5d4217","slug":"korona-micro-plan-firozabad-news-agr528925829","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो प्लान बनाकर सुहागनगरी में कोरोना को किया गया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो प्लान बनाकर सुहागनगरी में कोरोना को किया गया पराजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रो प्लान बनाकर सुहागनगरी में कोरोना को किया गया पराजित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माइक्रो प्लान बनाकर कोरोना संक्रमण को मात दी। योजना के अनुसार, दूसरे राज्यों से आने वाले 950 और 150 विदेशों से लौटने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। घरों में दवा पहुंचाने के साथ रोजाना निगरानी की गई। परिणाम सकारात्मक रहा है। आज सुहाग नगरी कोरोना मुक्त है। सैंपलिंग और वैक्सीनेशन का सिलसिला आज भी चल रहा है।
सुहाग नगरी में पिछले 20 दिन से कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। एक्टिव केस भी शून्य है। कोरोना सैंपलिंग, वैक्सीनेशन और पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग प्लान तैयार किए गए हैं। इसमें बाहरी राज्यों से लौटने वाले 950 व 150 विदेशी लोगों को होम क्वारंटीन कर उनकी निगरानी की गई। दवाओं की किट भी पहुंचाई गई। बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच दिसंबर 2021 व जनवरी 2022 में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या जनपद में 3000 के पास पहुंच गई थी, जो मार्च के दूसरे सप्ताह में घटकर शून्य रह गई है।
बॉक्स
बाहर से आने वालों का हुआ आरटीपीसीआर टेस्ट
स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों और देशों से आने वाले हर व्यक्ति की पहचान की। पहचान के बाद उन्हें एक सप्ताह के लिए होम आइसोलट किया गया। सप्ताह बाद उनके आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। रिपोर्ट निगेटिव रहने के बाद उन्हें आवाजाही की अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन
गांव-गांव चला जागरूकता अभियान
कोरोना में बचाव ही सही है। इस मुहिम को गांव-गांव तक स्वास्थ्य विभाग ने चलाया है। मोबाइल वैन से छूटे लोगों की वैक्सीनेशन की गई। वहीं, लोगों को कोरोना के बीच एहतियात बरतने के लिए भी जागरूक किया गया।
10565 ने हराया कोरोना, 136 की मौत
जिले में 10565 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को हराया है।136 मरीजों ने संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। हालांकि जिले में 10701 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बेहतर उपचार किया गया
कोविड के नोडल अधिकारी डॉॅ. अशोक कुमार ने कहा कि कोविड अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार किया गया है। इसके अलावा होम आइसोलेट मरीजों के साथ भी विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी निरंतर संपर्क में रही।
तीन ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। अस्पताल में एक हजार व 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले तीन ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध है। इसके अलावा 550 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर आपात स्थिति में काम आएंगे।