{"_id":"629cf45207ec4c44976407a5","slug":"korona-firozabad-news-agr535936635","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से छूटे लोगों को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से छूटे लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से छूटे लोगों को लगेगी वैक्सीन
- छह जून से घर-घर संपर्क करेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग छह जून से घर-घर संपर्क कर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित लोगों को टीके लगाएगा। इसके लिए स्थलों का चयन कर कोविड टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
जनपद में कोरोना टीकाकरण की स्थिति बेहतर है, लेकिन 12 से 14 वर्ष, 15 से 17 वर्ष और 18 से 45 आयुवर्ग में अभी भी कोरोना की दूसरी डोज लेने वालों का प्रतिशत कम है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज लेने वालों को जागरूक करने और घर-घर संपर्क कर दूसरी डोज से वंचित रहने वालों को टीका लगाने की तैयारी की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीडी अग्रवाल ने बताया कि 6 से 24 जून तक टीमें घर-घर संपर्क करेंगी। कम कवरेज वाले लक्षित क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र स्थापित कर दूसरी डोज का टीकाकरण कराया जाएगा। 20 जून से समस्त प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय खुल रहे हैं। टीम 12 से 14 वर्ष व 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण करेंगी। इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर से भी ड्यू लाभार्थियों को फोन कॉल कर कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान में स्कूलों के व्हाट्सएप ग्रुप, स्थानीय शासन, जनप्रतिनिधि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
जनपद में कोविड टीकाकरण पर एक नजर
कुल टीकाकरण- 39,75,093
पहली डोज- 21,93,805
दूसरी डोज- 17,49,339
प्रकोशन डोज- 31,949
एक साल का बालक मिला संक्रमित
फिरोजाबाद। जिले में रविवार को एक साल का बालक कोरोना संक्रमित मिला। वर्तमान कोरोना के सक्रिय केस जनपद में 10 हैं। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि देव नगर गली नंबर एक में कोरोना संक्रमण का एक मरीज मिला है। बालक को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की लोगों से अपील की है। संवाद