{"_id":"623210070b658143fb09baec","slug":"korona-firozabad-news-agr5272966168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से 12 से 14 साल के बच्चों को लगेगा कोरोनारोधी टीका
जनपद में पहुंची 57 हजार कोर्बीवैक्स डोज, 1.40 लाख बच्चों को लगनी हैं डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगेगा। मंगलवार को कोरोनारोधी कोर्बीवैक्स वैक्सीन की 57 हजार डोज जिले को मिलीं। इसे विशेष वाहन से लखनऊ से फिरोजाबाद लाया गया। वहीं, टीकाकरण को लेकर शासन की ओर से प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। जनपद में करीब एक लाख 40 हजार बच्चों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य है।
दरअसल, स्कूल खुलने के कारण कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अभिभावक चिंतित हैं। ऐसे में वैक्सीन का अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार भी था। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग भी शुरू हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में पहुंची 57 हजार कोर्बीवैक्स डोज आ गई हैं। बुधवार से टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। इस वैक्सीन की 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगाई जाएगी।
इस तरह से करें टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग
-सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर www.cowin.gov.in ओपन करें। अब ‘रजिस्ट्रेशन’ बटन पर क्लिक करें। अब अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन करें। इसके बाद बच्चे का रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
- यदि आप उसी फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं। जिसका उपयोग आपने स्वयं वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए किया है तो ऊपर राइट कॉर्नर में एड बटन पर क्लिक करें।
- यदि आप एक नए फोन नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो एड मेंबर बटन पर क्लिक करें। अब, फोटो आईडी प्रूफ, फोटो आईडी नंबर, नाम, लिंग और जन्म का साल जैसी डिटेल्स दर्ज करें और रजिस्टर बटन दबाएं। इसके बाद, उपलब्धता के अनुसार तारीख, टाइम स्लॉट और वैक्सीनेशन सेंटर सिलेक्ट करें और ‘कन्फर्म’ पर क्लिक करें।
टीकाकरण के लिए स्वयंसेवकों ने जागरुक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। जवाहरलाल इंटर कॉलेज रतीगढ़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों का चौथा एक दिवसीय सामान्य शिविर नगला में लगा। यहां स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोनरोधी वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज से नगला बीच में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामगोपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी उमेशचंद्र ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिये देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च से कोरोना टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही अब 60 साल से अधिक के सभी बुजुर्ग बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। कार्यक्रम में सत्यम सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, दीपक पाठक, प्रियंका शर्मा, सुरेश चंद्र एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।