फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   korona

कोरोना की दवा पिलाई जाती है का फलैक्स देख दौड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम

Thu, 19 Mar 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
korona
टूंडला के तेलमिल रोड पर होम्योपैथी क्लीनिक पर कोराना वायरस की दवा पिलाने के फ्लैक्स को देखते पुल? - फोटो : TUNDLA
टूंडला। नगर के एक होम्योपैथिक क्लीनिक पर कोरोना की दवा पिलाए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मौके पर क्लीनिक बंद मिला। इसके अलावा एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों के जमीन पर बैठने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नगर के तेलमिल रोड स्थित जयश्री हेल्थ केयर सेंटर पर कोराना वायरस से बचाव को दवा पिलाने का बोर्ड लगा था। इसकी सूचना लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दे दी। इस सूचना पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंच गई। मौके पर क्लीनिक के बाहर एक फ्लैक्स लगा था जिस पर लिखा था कि कोरोना की दवा यहां पिलाई जाती है। लेकिन क्लीनिक पर ताला लटका था।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने आसपास के लोगों से जानकारी दी। इस दौरान वहां लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में टीम वापस लौट गई। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित बीएल अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। जहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए केबिन में कई लोग एक साथ बैठे थे। कई मरीज जमीन पर भी बैठे थे। समुचित साफ-सफाई भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेटाइजर भी नही था। एसीएमओ ने डॉ. योगेश कुमार वर्मा ने क्लीनिक पर भीड़ न लगने देने व सेनेटाइजर रखने की हिदायत दी। अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को मास्क लगाकर आने और दूसरे व्यक्ति से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed