{"_id":"5e6fc2718ebc3ea4d03005e4","slug":"korona-firozabad-news-agr4341594143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का खौफ-भीड़भाड़ के आयोजनों पर रोक, मेले किए रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का खौफ-भीड़भाड़ के आयोजनों पर रोक, मेले किए रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर पर रोक लगा दी है। इसके चलते टूंडला हिम्मतपुर माता मंदिर पर व सीयरदेवी माता मंदिर पर लगने वाले मेलों को रद्द कर दिया है। दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत देते हुए लौटा दिया है।
सोमवार को थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपर में लगने वाला मेला निरस्त कर दिया। हालांकि मेले के लिए एक दिन पूर्व से ही झूले, दुकाने सजना शुरू हो गई थीं, किंतु रविवार सुबह थाना पुलिस ने सजाई जा रहीं दुकानों को बंद करा दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की खतरनाक स्थिति को देखते हुए एसडीएम के आदेश पर मेला बंद करा दिया है, माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को आने-जाने पर कोई रोक नहीं थी।
17 मार्च को लगने वाला सीयर देवी का मेला भी रद्द करा दिया। थाना नगला सिंघी प्रभारी दिनेश कुमार मय पुलिस बल के मेला परिसर ने डेरा डाले रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि मेला प्रांगण में किसी प्रकार खाने पीने की दुकान, झूला, शृंगार की दुकान नहीं लगने दी जाएंगी। सिर्फ पूजा सामग्री की स्टॉल लगा सकते हैं।